फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में बारिश का कहर, भरभराकर ढहे पांच कच्चे मकान, मलबे में दबी गृहस्थी, बाल-बाल बचे ग्रामीण

Fri, 11 Sep 2026 03:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के पतारा कस्बे में लगातार बारिश के कारण पांच कच्चे मकान ढह गए। हादसे में ग्रामीण बाल-बाल बच गए, लेकिन गृहस्थी का भारी नुकसान हुआ है। एसडीएम ने लेखपालों को सर्वे कर क्षतिपूर्ति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
भरभराकर गिरीं पांच कच्चे मकानों की छतें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से शुक्रवार पतारा कस्बे में पांच कच्चे घर ढह गए। हालांकि, घरों में रहने वाले बाल-बाल बच गए। उनकी गृहस्थी दबकर नष्ट हो गई है। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दिनों में सुरक्षित स्थान में रहें।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पतारा कस्बा निवासी प्रमोद तिवारी के कच्चे घर की दो छत ढह गई। जब छतें गिरी तो वह घर से बाहर थे। इससे किसी को चोट नहीं आई है। वहीं, कस्बा निवासी शिववती पत्नी स्व. देवनारायण ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी, तभी पीछे का कमरा ढह गया।

http://



बेटे को लेकर निकली, तभी छत ढह गई

कस्बे की ही मिथलेश पत्नी स्व. सत्यनारायण ने बताया कि वह घर पर थीं। तभी घर की कच्ची छत गिर गई, जिसमें उन्हें मामूली चोट आई है। इसी तरह कस्बा निवासी धीरेंद्र द्विवेदी की घर की भी छत ढह गई, जिसमें उनकी पत्नी पूजा बाल-बाल बच गई। वह अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर निकली ही थीं, तभी छत ढह गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट देने के निर्देश
कस्बा निवासी सुमन पत्नी स्व. उर्मेश के घर में बने कच्चे दो कमरे ढह गए, जिससे उनका हजारों का नुकसान पहुंचा है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार समेत सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में बारिश से घर गिरने की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें