फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल: आज से बारिश के आसार, अगले तीन दिनों तक झेलनी होगी ठंड और कोहरे की मार

Sat, 22 Jan 2022 05:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में 21 जनवरी से ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया है। 22 जनवरी से लेकर अगले 48 घंटे तक कहीं बूंदाबांदी और कहीं पर तेज बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मौसम काफी सर्द रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ कहीं कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
भीषड़ ठंड के साथ अब कोहरा और बारिश भी बनेगी आफत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कई दिनों से चल रही शीत लहर से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन सर्दी का सितम फिलहाल जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में .2 की गिरावट देखी गई। चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में 11 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली। अधिकतर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन


लेकिन आने वाला मौसम कुछ और ही इशारा कर रहा है। शनिवार से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों तक मौसम काफी सर्द रहेगा। देर रात से शुरू हो रहा कोहरा सफर को प्रभावित करता रहेगा। 26 जनवरी के बाद धूप का असर मौसम में बदलाव लाएगा। 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में 21 जनवरी से ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया है। 22 जनवरी से लेकर अगले 48 घंटे तक कहीं बूंदाबांदी और कहीं पर तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से लगातार नीचे जा रहा है। शुक्रवार को यह चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक दिन पहले यह 4.2 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को बादल होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन हवाएं चलने से ठंड बरकरार रहेगी। शुक्रवार को भी हवा की रफ्तार तीन किमी प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ कहीं कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।
 
ठंड में सेंट्रल स्टेशन पर बुजुर्ग की मौत
कड़ाके की ठंड में सेंट्रल स्टेशन पर एक अज्ञात बुजुर्ग (65) की मौत हो गई। जीआरपी ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार देर रात को सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड स्थित पैसेंजर हॉल में एक बुजुर्ग बेहोश पड़ा था। मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें