फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेत से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी, तार काटकर ले गए शातिर, बिखरा पड़ा था खाली बॉक्स, जांच शुरू

Sat, 03 Oct 2026 01:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगागंज गांव में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए किसान के निजी नलकूप पर लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। किसान जब सुबह खेत पहुंचे, तो तार कटे मिले और कुछ दूरी पर ट्रांसफार्मर का खाली बॉक्स बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
खेत से 25 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज गांव में चोर खेत पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ही चोरी कर ले गए। गंगागंज मजरा हाथीपुर निवासी किसान महेंद्र सिंह पुत्र स्व. लाल बहादुर सिंह के निजी नलकूप पर विद्युत विभाग की ओर से कृषि सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर लगा था। सुबह किसान खेत पर पहुंचा, तो ट्रांसफार्मर गायब था और तार कटे पड़े थे।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



कुछ दूरी पर ट्रांसफार्मर का बॉक्स और सामान बिखरा मिला। किसान ने इसकी लिखित सूचना पुलिस और विद्युत विभाग के अवर अभियंता को दी है। किसान ने सिंचाई बाधित होने की आशंका जताते हुए जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें