फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसौल में बारिश बनी बिजली संकट का कारण, 12 घंटे से आपूर्ति ठप…ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 24 Jul 2025 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल में देर रात हुए फाल्ट के बाद बारिश के कारण 12 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे उमस भरी गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं और खेती व पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
सरसौल में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल के सरसौल पावर हाउस क्षेत्र में बिजली फाल्ट की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात को एक बार फिर फाल्ट होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब बारह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गुरुवार सुबह तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में रातभर बिजली न आने से ग्रामीण बेहाल रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि फाल्ट के कारण धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और उनके व्यापार को भी नुकसान हो रहा है। बिजली कर्मचारियों के मुताबिक, अधिक बारिश के कारण फाल्ट हुआ है और मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें