फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे ने खाली कराई 37 करोड़ की जमीन, 83 झोपड़ी गिराई

Tue, 09 Sep 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलवे ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नया पुल के पास स्थित रेलवे की डिग्गी कॉलोनी परिसर में मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यहां 83 कच्ची-पक्की झाेपड़ी पर इंजीनियरिंग अनुभाग का बुलडोजर चला। इस दौरान रेलवे की करीब 37 करोड़ रुपये की जमीन खाली कराई गई।
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर एके गुप्ता की अगुवाई में मंगलवार दोपहर 11 बजे बुलडोजर के साथ सुरक्षा जवान पहुंचे। पहले लोगों ने विरोध किया लेकिन जिला पुलिस और आरपीएफ के तेवर देख वह पीछे हट गए। रेलवे की अधिकतर कॉलोनियों (जमुनिया बाग, साउथ कॉलोनी, गोविंदनगर कॉलोनी, लक्ष्मण बाग कॉलोनी, परमपुरवा) सहित कई जगहों पर अवैध कब्जे हैं। इन्हीं झोपड़पट्टी से अवैध वेंडरिंग का कारोबार भी बढ़ रहा है। कुछ कब्जे तो विभागीय मिलीभगत से कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें