फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रेलवे का माल ढुलाई पर जोर, बांग्लादेश भेजा डि-आयल केक, सिलचर के लिए चावल रवाना, मिला लाखों का राजस्व

Thu, 10 Sep 2026 01:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकीधाम गुड्स शेड की नई लाइन-15 से पहली बार डि-आयल केक बांग्लादेश के रोहनपुर भेजा गया। इसके साथ ही चार साल बाद मक्के की लोडिंग और सिलचर के लिए चावल रवाना कर रेलवे ने लाखों रुपये का राजस्व अर्जित किया है।
विज्ञापन
गोदाम से माल ले जाता ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों के साथ अब माल ढुलाई में भी रेलवे अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है। कानपुर के गुड्स शेड से माल लदान में तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्रीय माल गोदाम से चार साल बाद पहली बार 20 वैगन में मक्का लादा गया। इससे रेलवे को 16.64 लाख रुपये का मालभाड़ा मिला। वहीं पनकीधाम गुड्स शेड की नवनिर्मित लाइन नंबर-15 से पहली बार 21 बीसीएन वैगन में डि-आयल केक बांग्लादेश के रोहनपुर भेजा गया। इससे करीब 24 लाख रुपये मालभाड़ा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पनकीधाम से सिलचर भी भेजा चावल
पनकीधाम गुड्स शेड से चार वैगन में चावल सिलचर के लिए रवाना किया गया। इससे रेलवे को 6.71 लाख रुपये का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ। रेलवे का दावा है कि नई कमोडिटी और नए कारोबारियों को रेल परिवहन से जोड़ने के प्रयासों से माल लदान में इजाफा हो रहा है।

डि-आयल केक बांग्लादेश के लिए रवाना
पनकीधाम गुड्स शेड में बनाई गई लाइन नंबर-15 का पहली बार माल लदान के लिए इस्तेमाल हुआ। इसी लाइन से 21 बीसीएन वैगन में डि-आयल केक बांग्लादेश के रोहनपुर के लिए रवाना किया गया। रेलवे के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नई लाइन के इस्तेमाल से गुड्स शेड की क्षमता का बेहतर उपयोग शुरू हुआ है।
विज्ञापन

सड़क के बजाय रेल से माल ढुलाई पर जोर
रेलवे प्रशासन माल परिवहन को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती बनाने के साथ सड़क से रेल की ओर माल ढुलाई बढ़ाने पर जोर दे रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार के अनुसार व्यापारियों और नए ग्राहकों से संपर्क कर अधिक से अधिक माल को रेल नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। कानपुर गुड्स शेड से मक्का की पहली लोडिंग और पनकीधाम की नई लाइन से पहली खेप इसी अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें