फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेमीफाइनल में पहुंची कानपुर प्राइम इंडियंस

विज्ञापन
कानपुर प्राइम इंडिया गोविंदनगर ने जीता मैच, खुशी मनाते खिलाड़ी । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर ने टीएचएस ब्लास्टर्स काे आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। लगातार पांचवीं हार के साथ टीएसएच ब्लास्टर्स का केपीएल के पहले सीजन में अभियान खत्म हो गया। टीएचएस ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाए।
विज्ञापन


प्राइम इंडियंस ने 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर को शुरुआती दो झटके 20 रनों के अंदर लगे। ओपनर चैतन्य गहलोत (3) और शास्वत बंदोह (12) को यश यादव ने आउट किया। तीसरे नंबर पर उतरे सौरभ दिवाकर ने शानदार 62 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली।

हालांकि दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक विकेट पर टिक न सका। कप्तान सतनाम सिंह ने 22, अभिषेक यादव ने 10, मुकुल यादव ने दो, हर्षित सिंह ने चार, हिमांशु ने आठ, शिवम शर्मा ने चार, देवांश चतुर्वेदी ने नाबाद 14 और मो. आकिफ ने नाबाद दो रन बनाए। साहुल वर्मा ने तीन, यश यादव, मीशाम अब्बास और कृतज्ञ कुमार सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


प्राइम के कप्तान फैज अहमद और शौर्य सिंह ने 84 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को जीत की राह दिखाई। शौर्य 33 रनों पर देवांश का शिकार हुए, फैज 50 रन बनाकर मुकुल यादव की गेंद पर हर्षित को कैच थमा बैठे। सत्यम दीक्षित ने नाबाद 13 और केपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी कृतज्ञ ने 12 गेंदों में चार छक्के लगाकर नाबाद 31 रन बनाते हुए टीम को 18 ओवर में आठ विकेट की शानदार जीत दिलाई।

सेमीफाइनल में आज इन टीमों की होगी भिंड़त
केपीएल के नाॅकआउट मुकाबलों में पहला सेमीफाइनल ग्रीनपार्क स्टेडियम में सोमवार दोपहर ढाई बजे से सीसामऊ सुपर किंग्स और गंगा बिठूर के बीच होगा। वहीं, शाम सात बजे से मयूर मिराकिल्स और कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें