कानपुर में रतनलाल नगर निवासी एक व्यापारी से 21 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने दक्षिण सराफा कमेटी के अध्यक्ष और उसके पिता पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिद्धार्थ सिंह के पास बसें और स्कूली वैन हैं, जो स्कूलों से अटैच हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदनगर सात ब्लॉक निवासी रामकुमार गुप्ता और उनके बेटे अजीत गुप्ता उर्फ डबली का विद्यार्थी मार्केट में सेठ रामकुमार ज्वैलर्स नाम से शोरूम है।
अजीत गुप्ता दक्षिण सराफा कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। बताया कि वर्ष 2016 में अजीत ने व्यापार के लिए उनसे 21 लाख रुपये उधार लिए थे। पिता-पुत्र ने उन्हें बैंक से ज्यादा ब्याज देने का वादा किया। 2019 तक उन्होंने ब्याज दिया, इसके बाद देना बंद कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने अपना मूलधन मांगा तो देने से इंकार कर दिया।