फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियां, एसडीएम से मिलीं NDRF-आर्मी टीम, गांवों का होगा दौरा

Tue, 21 Jul 2026 12:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या को देखते हुए मंगलवार को एनडीआरएफ और आर्मी की टीमों ने एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से मुलाकात की। अधिकारियों ने बैठक कर बाढ़ प्रभावित गांवों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन और सुरक्षा बल अभी से पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। मंगलवार को एनडीआरएफ और आर्मी की संयुक्त टीम ने एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से मुलाकात कर एक अहम बैठक की।

विज्ञापन

बैठक के दौरान टीमों ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले गांवों और वहां की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी जुटाई। बैठक के बाद एनडीआरएफ और आर्मी के अधिकारी उन संवेदनशील गांवों का दौरा करेंगे, जो बाढ़ की दृष्टि से सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं।

विज्ञापन

http://



संवेदनशील गांवों का होगा दौरा

इस दौरान वे ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी आपात स्थिति में सहायता पहुंचने से पहले खुद को सुरक्षित रखने और एहतियात बरतने के तरीकों की जानकारी देंगे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य बाढ़ के दौरान होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करना और समय रहते राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारू बनाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें