फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास कराने की तैयारी, 24 करोड़ से सुधरेंगी 126 सड़कें 

Tue, 14 Dec 2021 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर मेट्रो के लोकार्पण और जनसभा करने के लिए प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को कानपुर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के हाथों विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी भी है। सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने सभी शिलान्यास और लोकार्पण कराए जाने वाले कार्यों की लिस्ट भी सभी विभागों से मांगी है। प्रधानमंत्री करीब 17 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की सौगात कानपुर को दे सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में 28 दिसंबर को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों विकास कार्यों का शिलान्यास कराने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को 24 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले गए। इस बजट से 126 सड़कों समेत 352 विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

दरअसल शहर को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए 66 करोड़ रुपये से 264 सड़कें बनवाने के टेंडर मांगे गए थे। कुछ कामों के आवेदन नहीं आए थे, इस वजह से दोबारा टेंडर कराए गए हैं। वहीं स्मार्ट सिटी के तहत 80 करोड़ रुपये से पहला कन्वेंशन सेंटर बनना है। इसके भी टेंडर जल्द निकाले जाएंगे। 

कानपुर मेट्रो के लोकार्पण और जनसभा करने के लिए प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को कानपुर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के हाथों विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी भी है। सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने सभी शिलान्यास और लोकार्पण कराए जाने वाले कार्यों की लिस्ट भी सभी विभागों से मांगी है। प्रधानमंत्री करीब 17 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की सौगात कानपुर को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ प्रमुख कार्य 
अंधा कुआं से गंदा नाला तक सड़क व फुटपाथ का काम: 43 लाख
हीरामनपुरवा चौकी से जुड़ी गलियों का सुधार : 20 लाख
भूसाटोली रोड से तिलियाना चौराहा तक रोड व साइड पटरी का काम: 16 लाख
जरौली फेज वन में सड़कों का सुधार कार्य : 15 लाख 
नारामऊ इंदिरा नगर में मुख्य सड़क का चौड़ीकरण : 35 लाख 
नवाबगंज में फुटपाथ, साइड पटरी और नाली का काम : 29 लाख 
काकादेव में सीसी रोड व नाली का सुधार कार्य : 85 लाख 
नानकारी में इंटरलॉकिंग टाइल्स और सड़क सुधार : 28 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें