फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KPL: कानपुर प्रीमियर लीग की शुरुआत, नीलामी के तीन ग्रुप्स में हैं 193 खिलाड़ी, डेढ़ लाख में बिके फैज अहमद

Sun, 09 Feb 2025 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गैंजेस क्लब में सुबह 11 बजे केपीएल नीलामी की शुरुआत केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बेल बजाकर की। नीलामी के लिए ऑक्शन एरीना को आईपीएल की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन
कानपुर प्रीमियर लीग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आईपीएल और यूपी टी-20 लीग की तर्ज पर शहर में पहली बार आयोजित हो रही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का बिगुल रविवार को नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत के साथ बजा। नीलामी जारी है, जिसमें कानपुर के फैज अहमद को अभी तक की बोली में कानपुर प्राइम मिनिस्टर कानपुर प्राइम इंडियन ने डेढ़ लाख की गोली लगाकर सबसे अधिक दाम में खरीदा।

विज्ञापन

इसके बाद अभी तक अंडर 19 विश्व कप की उपविजेता टीम के खिलाड़ी आदर्श सिंह सवा लाख में बीके। उन्हें सीसामऊ फ्रेंचाइजी ने खरीदा। खबर लिखे जाने तक बोली चल रही है। गैंजेस क्लब में सुबह 11 बजे केपीएल नीलामी की शुरुआत केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बेल बजाकर की। नीलामी के लिए ऑक्शन एरीना को आईपीएल की तरह सजाया गया था।
नीलामी में 193 खिलाड़ी हैं शामिल
इसमें सभी छह फ्रेंचाइजी राउंड टेबल पर अपने स्पॉटिंग स्टॉफ के साथ पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के बोली लगाती दिखी। इन सभी खिलाड़ियों की प्रेजेंटेशन देने के लिए स्टेज पर अभिनेत्री श्रृष्टि रोड़े अपने मनमोहक अंदाज में करती दिखीं। नीलामी में 193 खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए व बी में रणजी, बोर्ड ट्राफी समेत केडीएमए लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ग्रुप में सात-सात अन्य शहरों के भी खिलाड़ी हैं
वहीं ग्रुप-सी में ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रुप-ए के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30, ग्रुप-बी के 20 तथा ग्रुप-सी में दस हजार रुपये हैं। तीनों ग्रुप में सात-सात अन्य शहरों के भी खिलाड़ी रखे गए हैं। केपीएल की फ्रेंचाइजी कानपुर प्राइम इंडियन गोविंद नगर, कैंट स्पाट्ंस, सीसामऊ सुपर किंग्स, गंगा बिठूर, मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर और टीएसएच ब्लास्टर आर्यनगर को नीलामी के लिए कुल 7.5 लाख रुपये पर्स मनी दिया गया है, जिसके अंदर ही सभी को अपनी टीम का गठन करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें