फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में प्रधान के भतीजे की चप्पल, लात घूसों और बेल्ट से पिटाई, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पिटाई का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने सोमवार दोपहर चौबेपुर के रिक्खीपुरवा निवासी ग्रामप्रधान पवन यादव के भतीजे शिवम् की सरेराह लात घूसों से पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर शिवम् ने मंधना चौकी पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह बाल कटवाने आया था। मंधना निवासी प्रफुल्ल, शानू, शिवम् व राज समेत 10 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा। सूत्रों से पता चला है कि 29 फरवरी को बोर्ड परीक्षा से लौटते समय शिवम् ने साथियों संग प्रफुल्ल और उसके दोस्तों की पिटाई की थी।
विज्ञापन


मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर प्रफुल्ल वह शिवम से खुन्नस रखने लगा। थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया शिवम् पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें