फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में चमका कानपुर का PPN कॉलेज, प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में पाया पहला स्थान, इन कॉलेजों को भी मिली जगह

Sat, 23 May 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश की प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में कानपुर के पीपीएन कॉलेज ने 67.38 अंकों के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस टॉप-10 सूची में कानपुर के तीन कॉलेजों ने जगह बनाई है, जिन्हें लगातार ६ महीने रहने पर सरकारी अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
पीपीएन कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर जारी की जाने वाली प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में पीपीएन कॉलेज ने अपना परचम लहराया है। प्रदेश के सभी कॉलेजों को पछाड़ते हुए पीपीएन ने 67.38 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर मेरठ का रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज और तीसरे स्थान पर गोरखपुर का सेंट एंड्रयूज कॉलेज है।

विज्ञापन

शहर के डीएवी कॉलेज को आठवां स्थान मिला है। 44 बिंदुओं के आधार पर यह रैंक हर महीने जारी की जाती है। छह महीने तक टाॅप टेन में रहने वाले कॉलेज को शासन की ओर से अनुदान देने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए यह पोर्टल सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज की ओर से तैयार किया गया है।

Trending Videos

44 अलग-अलग बिंदुओं पर किया जाता है मूल्यांकन
पोर्टल उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय, अनुदानित महाविद्यालय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा के आधार पर हर माह रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग अप्रैल माह की है। पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इस पोर्टल के तहत 44 अलग-अलग बिंदुओं पर महाविद्यालयों की विस्तृत समीक्षा और मूल्यांकन किया जाता है। इसी आधार पर प्रदेश के टॉप-10 कॉलेजों की सूची जारी की जाती है।

अधिकतर मूल्यांकन में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए
अप्रैल माह की रैंकिंग में पीपीएन कॉलेज ने 67.38 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। 62.23 अंक के साथ मेरठ का रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज दूसरे और 61.70 अंक के साथ गोरखपुर का सेंट एंड्रयूज कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक टॉप टेन में शामिल होने कॉलेज को शासन की ओर से फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा। पीपीएन ने अधिकतर मूल्यांकन में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इन कॉलेजों को भी मिली जगह
सूची में 61.49 अंक के साथ लखनऊ का महाराज बिजली पासी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज चौथे, 61.31 अंक के साथ शहर का प्रो. एचएन मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन पांचवें, 60.47 अंक के साथ वाराणसी का हरीशचंद्र पीजी कॉलेज छठवें, 60.21 अंक के साथ चंदौली का गवर्नमेंट पीजी कॉलेज धानपुर सातवें स्थान पर रहा। 59.82 अंक के साथ डीएवी कॉलेज आठवें, 59.73 अंक के साथ वाराणसी के जगतपुर स्नाकोत्तर महाविद्यालय जगतपुर नौंवे और 59.29 अंक के साथ मैनपुरी का गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज दसवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

1959 में हुई थी कॉलेज की स्थापना
पीपीएन कॉलेज (पंडित पृथ्वी नाथ कॉलेज) की स्थापना 1959 में हुई थी। कॉलेज का नाम कानपुर बार एसोसिएशन के संस्थापक पंडित पृथ्वी नाथ चक के नाम पर रखा गया है। कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी के साथ-साथ रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी और प्राणी विज्ञान जैसे विषयों में स्नातकोत्तर (एमएससी) की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बीबीए और बीसीए के सेल्फ फाइनेंस कोर्स भी संचालित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें