http://
लोगों की दिनचर्या पूरी तरह ठप
भीषण गर्मी के कारण बच्चे और बुजुर्ग सो नहीं पा रहे हैं। रात तो दूर, दिन में भी केस्को द्वारा घंटों के हिसाब से मनमानी कटौती की जा रही है। बिजली न रहने से क्षेत्र में पानी का संकट भी गहरा गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह ठप हो गई है।
अफसरों ने बंद किए फोन
महिलाओं और युवाओं ने कहा कि जब भी बिजली कटौती की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया जाता है, तो वह मिलता नहीं या कोई सही जवाब नहीं मिलता। अधिकारियों और इंजीनियरों के सरकारी व व्यक्तिगत नंबरों पर फोन करने पर भी कोई फोन उठाने को तैयार नहीं है।
केस्को दफ्तर में तालाबंदी
हंगामे की सूचना मिलते ही बर्रा थाने की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों ने केस्को अधिकारियों के कमरों और गेट पर ताला लगा दिया है। पुलिस अधिकारी जनता को समझाने और ताला खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय नागरिक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।