फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: मेडिकल कॉलेज में आधी रात को चलीं कुर्सियां, खुद को विधायक का करीबी बता डॉक्टर को पीटा, इमरजेंसी सेवा ठप

Tue, 19 May 2026 09:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई मेडिकल कॉलेज में खुद को विधायक का करीबी बताने वाले युवक ने अपने साथियों संग मिलकर डॉ. आरके सिंह व अन्य पर हमला कर दिया। इसके विरोध में डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उरई मेडिकल कॉलेज हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में सोमवार देर रात मेडिकल कॉलेज में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक युवती को इलाज के लिए लेकर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसकी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक खुद को एक विधायक का करीबी बता रहा था। विवाद बढ़ने पर उसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि एक-दूसरे पर कुर्सियां और अन्य सामान फेंके जाने लगे। मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। घटना में दो डॉक्टर घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन





नाराज डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दे दी

इनमें डॉक्टर आरके सिंह समेत एक अन्य डॉक्टर शामिल हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल जिस युवक से विवाद हुआ उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद नाराज डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दे दी, जिसके चलते मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो गईं। इमरजेंसी बंद होने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें