कानपुर के चकरपुर डाकघर में ग्राहक के खाते से आठ लाख रुपये निकलने के मामले में पोस्टमास्टर मारुति दीक्षित को निलंबित कर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। मामले में पोस्टमास्टर से गबन के आठ लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। प्रवर डाक अधीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य लोगों के संलिप्त पाए जाने पर उन पर भी कार्रवाई होगी। बताया कि पांच दिन पहले विभागीय पोर्टल पर अलर्ट का एक मैसेज आने पर पता चला कि कुछ गड़बड़ हुई है। जांच की गई तो पता चला कि चकरपुर डाकघर में ग्राहक के खाते में पैसे जमा नहीं है, जबकि वो कई वर्षों से आठ लाख रुपये जमा कर चुका था।