फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: पांच घंटे में 14.9 मिमी हुई बारिश, अभी शहर नहीं आया मानसून…इसलिए होती रही बारिश

Fri, 20 Jun 2025 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: सीएसए के मौसम विभाग ने 24 जून तक हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया है।
तापमान
अधिकतम- 39.7 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 29 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुरुवार को दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को घने बादल छा गए और तेज बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान शहरियों ने राहत की सांस ली। आधा घंटे तेज बारिश के बाद रिमझिम बारिश का सिलसिला (रात 11 बजे तक) चलता रहा। शहर में 12.7 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून प्रदेश में पहुंच गया।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्न दबाव के क्षेत्र बने हैं। इसके साथ चक्रवाती हवाओं के घेरे भी बन गए। इससे माहौल में नमी बढ़ गई। घने बादल बन गए। शाम को बारिश होने लगी। वैसे सुबह उच्च और मध्यम श्रेणी के बादल बने हुए थे। शाम को और इजाफा हो गया।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान
उन्होंने बताया कि हवा का निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से नमी बढ़ती है। प्रदेश में मानसून पहुंच गया है। बलिया, सोनभद्र और ललितपुर में मानसून ने आमद दर्ज करा दी है। मौसम प्रणाली बनते ही यह और आगे बढ़ने लगेगा। सीएसए के मौसम विभाग ने 24 जून तक हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया है। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 68 रहा है और दोपहर को 44 हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें