गंगा में जाता सीवर का पानी
- फोटो : amar ujala
टीम पहुंची सर्वे करने
अमर उजाला की खबर के बाद जल निगम की टीम सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सर्वे करने पहुंची। टीम ने प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है, जिसके बाद शुक्रवार को एक और टीम आकर जांच करेगी।
गंगा में जाता सीवर का पानी
- फोटो : अमर उजाला
एसटीपी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों का संचालन और रखरखाव जल निगम केआरएमपीएल से कराता है। इसी परिसर में स्थित 36 एमएलडी प्लांट में पहले टेनरी वेस्ट भी आता था, जिसका संचालन गंगा इंफ्राबिल्ट कंपनी करती थी। नगर निगम और टेनरी संचालक इसके लिए धन देते थे, पर करोड़ों रुपये बकाया और अनुबंध खत्म होने के बाद गंगा इंफ्राबिल्ट ने काम बंद कर दिया। नई कंपनी का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा। जांच करने गए थे, इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। -अजीत कुमार सुमन, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड