फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क हादसे में दंपती की मौत पर गरमाई राजनीति, सपा विधायक बोले- जटेटा की लापरवाही ने उजाड़ा परिवार

Sun, 07 Jun 2026 03:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ सड़क हादसे में दंपती की मौत के बाद सपा विधायक मो. हसन रूमी ने कार्यदायी संस्था जटेटा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कंपनी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए और एक महीने में काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद सपा विधायक मो. हसन रूमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ थानाक्षेत्र में शनिवार को सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे दंपति की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। रविवार दोपहर कैंट के सपा विधायक मो. हसन रूमी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान जाजमऊ व्यापार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखलाक अहमद भी मौके पर मौजूद रहे। अहिरवां के सीताराम नगर निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा (62) नगर निगम में रिटायर्ड सफाई सुपरवाइजर थे।

विज्ञापन

शनिवार सुबह वह पत्नी आशा शर्मा (56) के साथ सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी डेढ़ सौ फीट रोड पर सोलंकी धर्मकांटे के पास ट्रक ने टक्कर मारकर दोनों को रौंद दिया था। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक मो. हसन रूमी ने कहा कि जटेटा वाले वाले बिना किसी प्लानिंग के जगह-जगह गड्ढे खोद दे रहे है।जिससे अक्सर हादसे हो रहे है।

जटेटा वालों का काम अभी भी समाप्त नहीं हो रहा
शनिवार की घटना की शब्दों में निंदा नहीं की जा सकती है। इसका अफसोस है। कल के हादसे के बाद भी अगर जटेटा वाले नहीं चेतेंगे, तो लगातार हादसे होते रहेंगे। हादसा होने से एक घर परिवार पूरा समाप्त हो गया है, लेकिन जटेटा वालों का काम अभी भी समाप्त नहीं हो रहा है। उनके कई ठेकेदार भी ब्लैकलिस्टेड हो चुके और एनओसी   भी टाइम वार्ड हो चुकी है। विधानसभा में भी इसका मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

समय से काम नहीं पूरा करेंगे, तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विधायक ने बीच सड़क पर खड़े ट्रकों को भी हादसे का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि बीच सड़क ट्रक खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। जटेटा ने एक माह के अंदर पूरा काम समाप्त करने के लिए कहा है। समय से काम नहीं पूरा करेंगे, तो अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । विधायक रूमी ने आरोप लगाया कि तेल मिल की सड़क विधायक निधि से 50 लाख की कीमत से बनवाई थी, लेकिन जटेटा ने पूरी सड़क खोद डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें