हेल्पलाइन नंबर हमेशा रखें याद बुरे समय में आएंगे काम
डीसीपी साउथ ने कहा कि पांच तरह की हेल्पलाइन के नंबर जरूर याद रखें। पुलिस की मदद चाहिए हो तो 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098,आगइ लगने पर 101 और सायबर अपराध के मामलों में 1930 डायल करें।
नए एप को डाउनलोड करते समय सतर्क रहें
साइबर विशेषज्ञ सनित मलिक ने छात्रों को समझाया कि कभी डरें नहीं, परिजन को सूचना दें। सोशल मीडिया पर किसी अंजान साथी के बुलाने से उससे मिलने न जाएं। इसके बारे में परिजन को जरूर बताएं। किसी नए एप को डाउनलोड करते समय सतर्क रहें। साइबर अपराधी आपसे एप डाउनलोड कराते समय सारी अनुमति मांग लेते हैं। इसके चलते आपके फोन को हैक करना उनके लिए आसान हो जाता है। इसके बाद वह आपकी निजी जानकारी चोरी कर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं।
आपका अकाउंट प्राइवेट होना चाहिए
उन्होंने बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। कहा कि आप सभी सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनकी सेटिंग्स को ऑन नहीं करते हैं। ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट के चक्कर में हम अपना अकाउंट पब्लिक कर देते हैं, जबकि इसे प्राइवेट होना चाहिए। पाठशाला के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका सहगल और अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।