फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस ने 60 किलो अवैध पटाखा पकड़ा, एक गिरफ्तार, आरोपी जेल भेजा गया

Sat, 11 Oct 2025 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अवैध पटाखा रखने का आरोपी विश्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गंगापुर काॅलोनी स्थित एक मकान से शुक्रवार रात पुलिस ने 60 किलो अवैध पटाखा बरामद कर गंगापुर कॉलोनी निवासी विश्राम सिंह को गिरफ्तार किया। कार्यवाहक चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि एलआईजी गंगापुर काॅलोनी में उत्तम आटा चक्की के पास एक मकान में दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। पुलिस फोर्स ने शुक्रवार रात मकान में दबिश दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर उसे पकड़ लिया गया। मकान की तलाशी में एक कमरे से दो गत्ते में रखा 60 किलो अवैध पटाखा बरामद हुआ। तलाशी में उसके पास से एक हजार रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें