फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर भारी हंगामा, एसी कोच में घुसे पुलिस भर्ती के परीक्षार्थी, RPF ने जनरल बोगी में भेजा

Wed, 10 Jun 2026 02:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर पुलिस भर्ती के परीक्षार्थी भीड़ के चलते ट्रेनों के एसी कोच में जबरन घुस गए। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अभ्यर्थियों को बाहर निकाला और जनरल बोगी में भेजा।
विज्ञापन
एसी कोच में जबरन घुसे पुलिस भर्ती के परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होते ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि ट्रेन आते ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आरक्षित एसी कोचों में जबरन घुस गए। इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और एसी कोचों से परीक्षार्थियों को बाहर निकालकर जनरल बोगियों की तरफ भेजा। जानकारी के अनुसार, परीक्षा छूटने के बाद अपने घरों को लौटने के लिए हजारों की तादाद में अभ्यर्थी कानपुर सेंट्रल पहुंचे थे।

http://



नियमित यात्रियों में खलबली मच गई

जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, जनरल बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। ऐसे में अपनी ट्रेन छूटने के डर से सैकड़ों परीक्षार्थी एसी कोचों के दरवाजे खोलकर अंदर दाखिल हो गए। अचानक हुई इस घुसपैठ से एसी बोगियों में सफर कर रहे नियमित यात्रियों में खलबली मच गई और उन्होंने रेल प्रशासन से शिकायत की।

विज्ञापन

आरपीएफ ने कराया कोच खाली
हंगामे और यात्रियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ और रेलवे सुरक्षा बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने एसी कोचों के भीतर फंसे और सीटों के बीच खड़े परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत देते हुए नीचे उतारा। इस दौरान अभ्यर्थियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें