फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कॉस्मोजिन लाउंज में शराब के साथ चल रहा था हुक्का बार, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 May 2025 12:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवती ने छेड़छाड़ के आरोप लगा शराब के साथ हुक्का, ड्रग्स परोसने की शिकायत की। ग्वालटोली और साकेत नगर ब्रांच में पुलिस, नारकोटिक्स, आबकारी विभाग ने छापेमारी की।
विज्ञापन
पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कॉस्मोजिन लाउंज की दोनों ब्रांच में अवैध तरीके से शराब के साथ हुक्का बार चल रहा था। सोमवार को पुलिस, नार्कोटिक्स और आबकारी विभाग ने ग्वालटोली और साकेतनगर में छापेमारी कर शराब, हुक्का और उसमें परोसा जाने वाला पदार्थ बरामद किया है। कई संदिग्ध पदार्थ को जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा गया है। साकेतनगर ब्रांच में शराब का लाइसेंस रविवार को समाप्त हो गया था, जबकि ग्वालटोली ब्रांच की रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने लाउंज संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती संग छेड़छाड़, मारपीट और अधिक रुपये वसूलने के मामले में भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को ग्वालटोली थानाक्षेत्र की युवती कॉस्मोजिन लाउंज में गई थी। वहां लाउंज में अवैध तरीके से शराब पिलाने के साथ ही हुक्का बार की आड़ में ड्रग्स परोसा जा रहा था। यहीं नहीं उससे अधिक रुपये भी वसूले गए। जब उसने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद बाउंसरों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। एसीपी कर्नलगंज टीबी सिंह ने सोमवार को लाउंज में छापा मारा, जहां पर भारी मात्रा में अवैध शराब, हुक्का और उसमें डाला जाने वाले पदार्थ को बरामद कर सील किया। वहीं एडीसीपी साउथ महेश कुमार के नेतृत्व में दूसरी टीम ने साकेतनगर स्थित लाउंज की दूसरी ब्रांच में छापा मार काफी मात्रा में शराब, हुक्का और हुक्का में परोसे पदार्थ हासिल किया।

साकेत नगर ब्रांच में मिली संदिग्ध वस्तुएं
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कॉस्मोजिन लाउंज से 60 हजार रुपये, सात पेटी शराब और 14 हुक्के मिले हैं। कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई हैं, जिसका परीक्षण कराया जा रहा है। संचालकों में चार के नाम सामने आए हैं। सूर्यांश खरबंदा, कार्तिक गुलाटी, आयुष मिश्रा और अमित मिश्रा शामिल हैं। शराब का तीन दिन का लाइसेंस था। यह रविवार रात तक के लिए मान्य ही था।

कब्जे में ली गई सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि लाउंज में लगे सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली गई है। आबकारी विभाग से इस बात की जानकारी मांगी गई है कि संचालकों ने किन तारीखों में लाइसेंस लिया था। एसीपी कैंट सृष्टि सिंह ने युवती के बयान के दर्ज किए है। उसकी तहरीर पर ग्वालटोली थाने में संचालकों व लकी मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, बाउंसर और अन्य पर रिपोर्ट हुई है।

 
विज्ञापन

सूर्यांश पर दहेज हत्या का है आरोप
किदवई नगर थाने में कॉस्मोजिन लाउंज मामले में आरोपी बनाए गए सूर्यांश खरबंदा पर पत्नी आंचल की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लग चुका है। सूर्यांश जमानत पर छूटने के बाद वह कार्तिक गुलाटी, आयुष मिश्रा और अमित मिश्रा के साथ मिलकर लाउंज का संचालन कर रहा था।

सफेदपोशों के संरक्षण की रही चर्चा
कॉस्मोजिन पर छापे की चर्चा दिन भर लोगों के बीच सुर्खियों में रहीं। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस लाउंज के संचालकों को कुछ सफेदपोशों का संरक्षण मिला है। ऐसे में सोमवार सुबह कार्रवाई की जानकारी मिलने पर दरोगा से लेकर उच्चाधिकारियों के पास लोगों के फोन आते रहे। वहीं, जिस समय पुलिस की कार्रवाई चल रही थी। पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें