फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बरेली जुलूस बवाल के बाद शुक्लागंज में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा

Sat, 04 Oct 2025 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में आई लव मोहम्मद जुलूस में हुए बवाल के बाद पुलिस सतर्क है। राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों के आसपास जुमे की नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही और पुलिस पूरे दिन गश्त करती रही।
विज्ञापन
जामा मस्जिद पर भारी फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज के मोहल्ला मनोहर नगर में आई लव मोहम्मद के समर्थन में निकले जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद कोतवाली पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। शुक्रवार को जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस का पहरा रहा। राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद के बाहर भारी फोर्स तैनात रही। गंगाघाट कोतवाली पुलिस पूरे दिन गश्त करती रही। जुमे की नमाज को देखते हुए शु्क्रवार दोपहर 12 बजे से ही जामा मस्जिद के बाहर पुलिस तैनाती करा दी गईं।

विज्ञापन

अन्य मस्जिदों के आसपास भी पुलिस का पहरा रहा। मोहल्ला अहमद नगर, रहमत नगर, अली नगर, मनोहर नगर, कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर, सोलह बीघा, अखलाख नगर समेत अन्य मस्जिदों के आस पास पुलिस का पहरा रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद के बाहर दो निरीक्षक व दो दरोगा के अलावा भारी फोर्स तैनात रही। जामा मस्जिद में निरीक्षक राजकुमार और फूल सिंह को तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें