पुलिस अफसरों ने घोड़े पर सवार होकर किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नरी पुलिस के अफसरों ने शनिवार को धनतेरस के अवसर पर घोड़े पर सवार होकर अराजकतत्वों पर नजर रखी। उन्होंने दुकानदाराें और व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा का अहसास कराया। वहीं, मातहतों को दिशा-निर्देश दए।
सीपी रघुवीर लाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह आदि अधिकारी शनिवार की शाम घोड़ पर सवार होकर बिरहाना रोड पर निकले।