फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ एसपी अनुराग आर्या का चौबेपुर मुठभेड़ पर फूटा दर्द, क्यों लिखा...अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता

Sun, 05 Jul 2020 01:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मऊ एसपी अनुराग आर्या का कानपुर एनकाउंटर पर फूटा दर्द - फोटो : amar ujala
बिकरू में बदमाशों के हमले में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों के साथ सभी अधिकारियों की संवेदनाएं जुड़ गईं हैं। इस घटना के पीछे अधिकारी विभागीय चूक मान रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भी दर्द बयान किया।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में तैनात रह चुके हैं अनुराग आर्या - फोटो : amar ujala
इनमें से एक शहर में एसपी पूर्वी रहे अनुराग आर्या ने फेसबुक  पर एक मार्मिक पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बिकरू में हुई घटना के लिए समाज के हर वर्ग को जिम्मेदार ठहराया है। वर्तमान में मऊ एसपी अनुराग आर्या ने अपने पोस्ट में लिखा...अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।

 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
ऐसे जहरीले कुकर्मी किसी के सगे नहीं हैं। इसने जिसकी भी जिंदगी ली है, उसमें हर तबके, हर वर्ग, हर पेशे, हर जाति के लोग शामिल हैं। गंदे कीड़ों को उजागर करना और उनका दमन करना भी पुरुषार्थ है। यही पुरुषार्थ हर एक को करना होगा।

 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
आज खाकी है, कल कोई और था, आने वाले कल में कोई और होगा। अपराधी को संरक्षण देने वाले, उसकी जमानत लेने और देने वाले, दरिंदे को वोट का माध्यम बनाने वाले....हत्यारों को ‘रॉबिन हुड’ बनाकर पेश करने वाले लोग घटना के लिए जिम्मेदार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मऊ एसपी अनुराग आर्या - फोटो : amar ujala
बिकरू में जो शहीद हुए, वे हमारे अपने थे। व्यक्तिगत रूप से कानपुर नगर में एसपी पूर्वी रहते हुए मेरे सहकर्मी रहे शहीद नेबुलाल अमेठी में भी साथ रहे। दिन रात हम लोग इन्हीं अपने जांबाज सिपाहियों, दीवानों, दरोगाओं, कोतवालों व अधिकारियों के साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करते हैं। बिकरू कांड का दर्द बयान नहीं किया जा सकता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें