फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चेन लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती, साथी फरार

Sat, 15 Aug 2026 09:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में सात जुलाई को महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भौंती बाईपास पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में संजय वर्मा नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी रिजवान फरार हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। भौंती बाईपास पर शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने पीछा किया।

विज्ञापन

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान संजय वर्मा निवासी जैतीपुर रोड, घाटमपुर के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

http://



सीसीटीवी फुटेज से मिला था सुराग

सात जुलाई को पनकी क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

चेन स्नैचिंग की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की
चेकिंग के दौरान संजय के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में बरामदगी, मुठभेड़ और चेन स्नैचिंग से संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

साथी पर करीब 20 मुकदमे, संजय पर भी 10 केस
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार संजय वर्मा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी रिजवान के खिलाफ करीब 20 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब रिजवान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें