फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, पश्चिमी जोन के 48 पॉइंट पर रातभर चली चेकिंग, डीसीपी वेस्ट ने संभाली कमान

Sat, 25 Jul 2026 01:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में अपराध पर लगाम कसने और आगामी कांवड़ यात्रा व त्योहारों के मद्देनजर पश्चिमी जोन पुलिस ने जोन के 48 प्रमुख पॉइंट पर रात नौ से 12 बजे तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
कानपुर पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पश्चिमी जोन पुलिस ने संदिग्ध की तलाश में जोन के 48 पॉइंट पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई चौराहों पर डीसीपी वेस्ट ने खुद मौजूद रहकर वाहनों की चेकिंग कराईl

विज्ञापन

आगामी कावड़ यात्रा और अन्य त्योहार के मध्य नजर पश्चिमी जोन पुलिस ने जॉन के 48 पॉइंट पर रात नौ से 12 बजे तक वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी राज्यों के साथ-साथ अन्य शहरों के नंबर प्लेट लिखे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।

http://



संदिग्ध वाहनों की पुलिस ने चेकिंग कराई

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने मस्वानपुर, गुरुदेव, बारासिरोही में मौजूद रहकर वाहनों की चेकिंग कराई। इसके अलावा मस्वानपुर कल्याणपुर रावतपुर के मुख्य चौराहों पर संदिग्ध वाहनों की पुलिस द्वारा चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन

कानपुर पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
आम जनमानस को होता है सुरक्षा का एहसास
डीसीपी ने बताया की आगामी कावड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों के वाहनों के साथ-साथ अन्य शहरों के वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। उन्होंने बताया कि सड़क पर पुलिस नजर आने पर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें