2006 बैच के थे सिपाही, हाल ही में हुआ था प्रमोशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राम प्रवेश वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से प्रयागराज जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती धाता थाने में थी और हाल ही में उनका दीवान (मुख्य आरक्षी) के पद पर प्रमोशन भी हुआ था। शनिवार सुबह वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी निभाने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस विभाग में शोक
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक सिपाही के परिजन प्रयागराज से रोते-बिलखते फतेहपुर पहुंचे। मृतक की पत्नी और उनके 03 बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सिपाही के असामयिक निधन से धाता थाने समेत पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।