फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पानी मे डूबी यूपी 100, लगातार चौथे दिन से भीषण जलभराव से प्रभावित है ये शहर

Fri, 03 Aug 2018 06:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
जलभराव में फंसी पुलिस की जीप
भीषण जलभराव झेल रहे यूपी के कानपुर शहर के तमाम इलाकों की हालत अब पहले से ज्यादा खराब होती जा रही है। बारिश होते ही लाखों लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ जाती है जिसकी वजह से बाढ़ का संकट। शहर के थाना बिल्हौर कोतवाली के मकनपुर अंडरपास के पास यूपी 100  जीप पानी में फंस गई। क्रेन की मदद से पुलिस की गाड़ी को लिफ्ट कर बाहर निकाला गया।  

 
विज्ञापन

2 of 4
जलभराव में फंसी पुलिस की जीप
लगातार चौथे दिन उत्तर प्रदेश के तमाम शहर बारिश से प्रभावित हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, कासगंज, फतेहपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती शहरों के हजारों घर बारिश के पानी में डूब चुके हैं। लाखों लोग बेघर होकर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो बाढ़ साल 2018 की सबसे बड़ी आपदा हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। 


 
विज्ञापन

3 of 4
जलभराव में फंसी पुलिस की जीप
लगातार बारिश से यूपी के कानपुर महानगर और आसपास के इलाकों में आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है । हालत यह है कि लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। कानपुर के आसपास के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राहत कार्य में जुटी टीमों ने पानी में फंसे लोगों को निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
 
विज्ञापन

4 of 4
जलभराव में फंसी पुलिस की जीप
बिनगवां गांव के निचले इलाके में करीब सात फीट तक पानी भरने से डेढ़ सौ परिवार प्रभावित हुए हैं। गृहस्थी छत पर रखकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। वहीं, खलील और छोटे प्रजापति के कच्चे घर गिर गए हैं। उनकी गृहस्थी बरबाद हो गई है। पांडु नदी से सटे सरस्वती नगर, आशा नगर और द्विवेदी नगर में सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। तीन फीट तक पानी भरने से करीब 300 से अधिक परिवार घरों में कैद हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें