फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, पैर में लगी गोली…10 से अधिक मुकदमों में था वांछित, अन्य की तलाश

Fri, 10 Oct 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर में अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के एक सदस्य की पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। यह गैंगस्टर 10 से अधिक मुकदमों में वांछित था और अपने फरार साथी के साथ नई वारदात की रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवई नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के फरार सदस्यों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक शातिर बदमाश लाला उर्फ शमशेर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। बता दें कि दो दिन पूर्व ही पुलिस ने बीएसएनएल और टेलीफोन की लैंडलाइन केबल चोरी के आरोप में गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश गिरोह के फरार सदस्य थे और वे नई वारदात की रेकी कर रहे थे। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश लाला उर्फ शमशेर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से बदमाश के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन

फरार बदमाशों की तलाश में टीमें जुटी
दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी दक्षिण ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश लाला उर्फ शमशेर एक शातिर गैंगस्टर है और वह 10 से अधिक आपराधिक मुकदमों में वांछित था। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम, चौकी प्रभारी लाल कॉलोनी अभिषेक सोनकर और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। अन्य फरार बदमाशों की तलाश में टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें