Kanpur News: चकरपुर फल एवं सब्जी मंडी में सौरभ पांडेय की अध्यक्षता में हरी सब्जी आढ़ती चकरपुर व्यापार मंडल का गठन किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक मौजूद रहे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में चकरपुर फल एवं सब्जी मंडी में हरी सब्जी आढ़ती चकरपुर व्यापार मंडल का गठन और शपथ ग्रहण समारोह हुआ। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बिल्हौर विधानसभा के विधायक राहुल बच्चा सोनकर और आर्यनगर विधानसभा के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने शिरकत की। वहीं आढ़तियों, व्यापारियों और पल्लेदारों ने भी शिरकत की।