फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर विमान हादसा: घटनास्थल पर पीएसी तैनात, अधिकारियों ने मलबे से जुटाए हादसे के संभावित सबूत

Fri, 28 Aug 2026 10:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नत्थूपुरवा में हुए ट्रेनी विमान हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार को घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। हादसे की जांच और मलबे को सुरक्षित रखने के लिए सुबह से ही एक प्लाटून पीएसी के जवानों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
कानपुर विमान हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटनास्थल के चारों ओर येलो टेपिंग कर आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच के लिए अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मलबे से हादसे से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए गए। अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद मलबे और आसपास के हिस्सों को भी सुरक्षित रखा, ताकि जांच के दौरान किसी तरह के साक्ष्य प्रभावित न हों।

विज्ञापन

वहीं, हादसे के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनी विमान को देखने के लिए नत्थूपुरवा पहुंचते रहे। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को दुर्घटनास्थल से करीब 50 मीटर पहले ही रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को आगे नहीं जाने दिया और घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा घेरा बनाए रखा।
विज्ञापन

http://



अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने तक घटनास्थल पर अनधिकृत लोगों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस और जांच टीमों की मौजूदगी में विमान के मलबे को सुरक्षित रखा जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच के लिए जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें