फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: निजी भूमि पर बने पिलर जेसीबी से ढहाए, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाला भी गिरफ्तार, होगा वृक्षारोपण

Thu, 03 Sep 2026 11:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में प्रशासन ने भूमि विवाद और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार ओम प्रकाश ने मौके पर खड़े होकर जेसीबी से निजी भूमि पर बने पिलर हटवाकर जमीन स्वामी को कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
निजी भूमि पर बने पिलर जेसीबी से ढहाए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में निजी भूमि पर ब्लॉक द्वारा बनवाई गई इंटरलॉकिंग को पूर्व में हटवाने के बाद बुधवार को एसडीएम अविचल प्रताप सिंह व तहसीलदार ओम प्रकाश ने खडे होकर बने पिलर भी जेसीबी से हटवा कर कब्जा दिलाया। वहीं, एक अन्य प्रकरण में सरकारी भूमि पर कब्जे करने वाले को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

पतारा निवासी ओम नारायण की  निजी जमीन पर ब्लॉक प्रमुखी कोटे से इंटरलॉकिंग बनी थी, जिसे जांच व पत्राचार के बाद हटाया गया था। उसके पिलर बचे थे, उसे भी आज हटवाकर कब्जा दे दिया गया। वहीं सरकारी भूमि पर भी कब्जा करने वाले मुश्ताक अहमद को मौके से ही पुलिस कस्टडी में देकर थाने भेजा गया।

विज्ञापन

http://



भूमि पर वृक्षारोपण संपन्न हो जाएगा

इसी तरह सरकारी व अन्य भूमिधरी के बीच विवाद के मामले में एसडीएम व तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ सीमांकन कराकर निस्तारण किया। सरकारी भूमि पर जेसीबी से खुदवाकर ग्राम सभा व वनविभाग को वृक्षारोपण के लिए दे दी गई। एसडीएम ने बताया कि गुरुवार को उक्त भूमि पर वृक्षारोपण संपन्न हो जाएगा। बताया कि कमजोर व्यक्तियों की निजी भूमियों को अवैध तरीके से हड़पने वाले लोगों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें