फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फूलबाग लाइब्रेरी का होगा आधुनिकीकरण, हुआ भूमि पूजन, नगर निगम आठ करोड़ रुपये से कराएगा निर्माण

Tue, 23 Sep 2025 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हुआ भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मंगलवार को गांधी भवन फूलबाग में ई-लाइब्रेरी निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। यह कार्य आठ करोड़ रुपये से होंगे। नगर निगम मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत ई-लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण करा रहा है।
विज्ञापन


इस लाइब्रेरी के फर्श की मरम्मत, टाइल्स बिछाना, फर्नीचर बदलने के साथ ही सेंट्रल एसी, 50 कंप्यूटर, डिजिटल लाइब्रेरी, आईटी कंपोनेंट, वाईफाई, इंटीरियर डेकोरेशन, फाल्स सीलिंग, 250 कुर्सी-मेज, पीने के पानी, शौचालय, पुताई, प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण, लाइटिंग, स्टाफ रूम बनेगा।

हुआ भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला
इनमें से सिविल कार्य और आईटी संबंधी कार्यों के लिए अलग-अलग टेंडर किए गए हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नॉलेज पोर्टल, सिंगल सर्च डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। दिव्यांगों के उपयोग के लिए 10 उपकरण लगेंगे।

 
विज्ञापन

कन्याओं को तिलक लगातीं महापौर - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त के अनुसार इस डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन से पाठकों एवं विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित अध्ययन सामग्री, ई-किताबें, ई-न्यूज़पेपर, ई-जर्नल्स, ई-मैग्जीन, मॉक टेस्ट प्लेटफार्म, 35000 पुस्तकों का डिजिटाईजेशन, अन्य शैक्षणिक संसाधन, बहुभाषी अनुवाद सुविधा, वाई-फाई कनेक्टिविटी, सर्वर, 10 केवीए यूपीएस आदि सुविधाएं मिलेंगी। यहां विधायक अमिताभ बाजपेई, क्षेत्रीय पार्षद यशपाल सिंह, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी आदि रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें