फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 13 को फार्मासिस्टों का हल्लाबोल, 18 सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना, दी ये चेतावनी

Sun, 08 Nov 2026 03:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मानदेय वृद्धि, पदोन्नति और स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर कानपुर के फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे। मांगें पूरी न होने पर 20 नवंबर को लखनऊ में महाप्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
13 को धरना देंगे फार्मासिस्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर 13 नवंबर को फार्मासिस्ट प्रदर्शन करेंगे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह सचान और जिला मंत्री विवेक सिंह यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे। इस दौरान सीएमओ के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को जिले के सभी प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, चीफ फार्मासिस्ट एवं फार्मासिस्ट महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें