पत्नी प्रतिमा के खाते में 30 लाख ट्रांसफर किए गए
पुलिस ने जब दोबारा जांच शुरू की तो कंपनी के निदेशक सुनील शुक्ला, अवनीश, उसकी पत्नी प्रतिमा दीक्षित के खिलाफ साक्ष्य मिले। जांच में सामने आया कि सुनील शुक्ला के डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए कर्मचारियों के पीएफ खाते से रकम निकाली गई थी। वहीं अवनीश के दबाव में सुनील शुक्ला का नाम हटाया गया। इस बीच सुनील शुक्ला के खाते से अवनीश की पत्नी प्रतिमा के खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।
अपने परिवार के लिए खरीदी थी फॉर्च्यूनर कार
इसके आधार पर इस मुकदमे में तीनों को आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले में आरोपियों की संख्या 25 हो गई है। मामले में अब तक मुकुल चौबे ही जेल गया है। अवनीश जेल में ही है। अवनीश की पत्नी प्रतिमा अग्रिम जमानत पर है। घोटाले में कंपनी के डायरेक्टर सुनील शुक्ला को बचाने के लिए अवनीश ने पत्नी के खाते में 30 लाख रुपये लिए थे। इसी रकम से अवनीश ने अपने परिवार के लिए फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी।