फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में फंसे कानपुर के लोग आज करेंगे वतन वापसी

Mon, 18 May 2020 05:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन
लंदन से छह कनपुरिए आज शहर लौटेंगे। ये सभी युवा काफी समय से लंदन में फंसे थे। कोरोना महामारी के चलते देश के 12,000 लोग विदेश में फंस गए हैं। सरकार ने आठ मई से ऐसे लोगों को वापस लाने के लिए विमान सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


शहर के टेनरी संचालक असद ईराकी के पुत्र मोहम्मद अजवद, जावेद इकबाल के पुत्र राफे इकबाल, मोहम्मद एजाज के दो पुत्र मोहम्मद अयाज और मोहम्मद अमाज, परवेज अंसारी के पुत्र हबीब तथा महताब आलम के पुत्र शाने मेहताब लंदन में फंसे थे।

ये सभी शहर लौटना चाहते थे। सरकार के प्रयास से ये सभी छह युवा सोमवार को शहर लौट आएंगे। टेनरी संचालक असद ईराकी व मोहम्मद एजाज ने बताया कि लंदन से उनकी फ्लाइट सोमवार सुबह 10:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे विमान से सभी दोपहर 12:45 बजे वाराणसी को रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से चेकिंग के बाद सभी को कारों से शहर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को लाने के लिए उन्होंने डीएम से कार पास की अनुमति ली है। ईद के मौके पर बच्चों की घर वापसी पर उनके माता-पिता काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें