केस्को टीम के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी के अहिरवां के सदानंद नगर में करीब 35 साल बाद केस्को टीम अवैध कनेक्शन को काटकर वैध कनेक्शन देने के लिए गुरुवार शाम को टीम पहुंची। लोगों ने टीम का विरोध कर हंगामा किया। साथ ही बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सदानंद नगर के रहने वाले रजत पांडे, राम बहादुर सिंह, आनंद पांडेय, कृपा शंकर, सुरेंद्र सिंह, आशीष, अतर सिंह, ज्ञानेंद्र, चंद्रावती वर्मा, सुशील पांडेय, कामिनी शुक्ला, मुन्नी देवी आदि ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से वे केस्को से कनेक्शन लेकर साथ ही चंदा करके अपनी केबल लाइन डालकर बिजली जला रहे हैं।
केस्को टीम के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
केस्को की टीम गुरुवार शाम को करीब दस से ज्यादा कनेक्शन काटने पहुंची। जिस पर लोगों ने विरोध किया। साथ ही लोगों का कहना था कि घरों में छोटे छोटे बच्चें हैं। बिना बिजली के वे गर्मी में कैसे रहेंगे।
केस्को टीम के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
लाइनमैन ने बंधक बनाने की दी सूचना
पुलिस का कहना है कि लाइनमैन ने बंधक बनाने की सूचना दे दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे तो बंधक बनाने जैसा कुछ भी नहीं था लाइनमैन और लोग अलग-अलग खड़े हुए थे।
केस्को टीम के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
जो पहले लाइन पड़ी थी। वह अवैध थी। अब उसे वैध तरीके से डाला जायेगा। इसके लिए आने वाले खर्च का भुगतान वहां के कनेक्शन धारकों को करना होगा।- सुरेश साहू, एसडीओ
उन्हें कनेक्शन काटने का आदेश एसडीओ ने दिया है। उनका कहना है कि कनेक्शन को लेकर लोगों का आपस में विवाद हो गया था। इस पर किसी ने एक विधायक से शिकायत की। उनके कहने पर भी कनेक्शन काटा जा रहा है।- आशीष यादव, जेई