चर्म निर्यात परिषद की ओर से मोतीझील लॉन में लगा तीन दिवसीय स्वदेशी लेदर मेला के अंतिम दिन सोमवार को बहुत अच्छी खरीदारी हुई। विदेश जाने वाले पर्स, बेल्ट, लेडीज हैंडबैग, पर्स, चप्पल, जूती, जूते, सैंडल की मांग रही। तीन दिन में करीब 1.25 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।
मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्तारूल अमीन और क्षेत्रीय अध्यक्ष असद इराकी ने मेले का समापन किया। मुख्य अतिथि ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले की सराहना की। इस दौरान लेदर स्वदेशी मेला उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 भी घोषित किए गए। सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी का पुरस्कार फारिया शाह (रेड हार्बर), सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया जुड़ाव स्टैन इंडिया, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मोड्रिबा, डिजाइन में सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए परवीन इंटरनेशनल और सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप का पुरस्कार मॉडेंट को दिया गया।