फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जाजमऊ पुल का पैचवर्क बारिश में उखड़ा, सड़क पर गड्ढे व बजरी फैलने से हादसे का खतरा

Thu, 17 Jul 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जाजमऊ गंगा पुल पर एनएचएआई ने गड्ढों पर पैचिंग का काम किया था फिर दिखने लगे गड्ढे व सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाजमऊ के पुराने पुल के गड्ढे भरने के लिए किया गया पैचवर्क गुरुवार को बारिश के दौरान उखड़ गया। सड़क पर गड्ढे व बजरी फैलने से हादसे का खतरा है। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 साल पहले बना गंगा पुल (पुराना जाजमऊ पुल) क्षतिग्रस्त होने के साथ सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाजमऊ गंगा पुल पर एनएचएआई ने गड्ढों पर पैचिंग का काम किया था फिर दिखने लगे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
वाहन सवार हिचकोले खाते हुए सफर कर रहे हैं। उधर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि बरसात में तारकोल मिक्स गिट्टी का पैच उखड़ जाता है। आरसीसी का पैचवर्क कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें