फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भूसाटोली के तीन और मकानों में आईं दरारें, प्रभावित परिवारों ने बताई ये वजह

Thu, 17 Jul 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मेट्रो सुरंग में ट्रेनें चलने से कंपन के कारण पुराने मकान क्षतिग्रस्त होने की शिकायत है। नगर निगम ने मेट्रो को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
मकानों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूसाटोली बर्तन बाजार (कछियाना मोहाल) के तीन और मकानों में गुरुवार को दरारें आ गईं। मकानों में रह रहे लोगों के दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। प्रभावित परिवारों ने मेट्रो सुरंग और उसमें ट्रेनें चलने से कंपन के कारण मकान क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगाया है। उधर, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने मेट्रो सुरंग के आसपास बने मकानों का वैज्ञानिक पद्धति से तकनीकी परीक्षण कराने और सुरक्षा के उपाय करने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुख्य परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


भूसाटोली बर्तन बाजार में 13 जुलाई को सीवर लाइन और चैंबर धसने से तीन मंजिला मकान का काफी हिस्सा ढह गया था। मकान में छह महीने से दरारें बढ़जी जा रही हैं। मेट्रो ने इस मकान का चार दिन पहले सर्वे किया था पर मरम्मत नहीं कराई। गुरुवार को कछियाना मोहाल स्थित दीपू मिश्रा, कौशल किशोर मिश्रा और दानाखोरी निवासी अनिल कुमार विजय कुमार गुप्ता के मकानों की दीवारों, पिलर आदि में दरारें आ गईं। अनिल कुमार के मकान की पहली मंजिल की छत और बाहरी दीवारों का प्लास्टर चटक गया है। पहली मंजिल पर बने दोनों कमरों में छत से पानी बहकर आ रहा है। ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर तक दीवार का प्लास्टर चटक रहा है।
विज्ञापन

मकानों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मेट्रो के प्रबंधक को पत्र लिखकर मरम्मत कराने का आग्रह किया है। इसी तरह जीरू मिश्रा, कौशल के मकानों में भी दरारें आ गई हैं। क्षेत्रीय पार्षद आदर्श गुप्ता ने बताया कि मेट्रो सुरंग की वजह से इन मकानों में दरारें आई हैं। नगर निगम और मेट्रो के अधिकारियों से शिकायत की है। जल्द मरम्मत न हुई तो मकान ढहने और जान - माल का नुकसान होने का खतरा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें