फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हादसे के बाद यात्री भगवान भरोसे, खाना मिला और न दूसरी ट्रेन,प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री

Wed, 11 Nov 2026 10:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 100 फीसदी रिफंड के दावे की पोल खुली। टिकट लौटाने पहुंचे यात्रियों को बैरंग लौटाया गया। 
विज्ञापन
रेल हादसे के बाद पटरी से उतरा पहिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार कोच बेपटरी होने के बाद रेलवे के यात्री सुविधा के दावों की पोल खुल गई। हादसे के बाद यात्रियों को न तो दूसरी ट्रेन की व्यवस्था मिली और न ही खाना-पानी। यह तक नहीं बताया गया कि अब उन्हें आगे कैसे भेजा जाएगा। यात्री जब अपने टिकट का रिफंड लेने काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें ट्रेन के अब चल देने की बात बताकर बैरंग लौटा दिया गया। ऐसे में रेलवे की ओर से 100 फीसदी रिफंड के दावों की भी पोल खुल गई।

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे हुए हादसे के बाद यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती रही। ट्रेन में बड़ी संख्या में छठ पूजा के लिए घर लौट रहे यात्री सवार थे। परिवार और बच्चों के साथ सामान लेकर सफर कर रहे यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोई आगे की यात्रा को लेकर परेशान दिखा तो कोई टिकट के पैसे वापस कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटता रहा। यात्रियों का आरोप था कि रेलवे ने न तो उन्हें दूसरी ट्रेन में जगह दी और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था की। सूचना देने के नाम पर भी यात्री प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे।

Trending Videos

तीन घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन, एसी कोच के यात्री छूटे
हादसे के बाद चार क्षतिग्रस्त कोचों को छोड़कर बाकी ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर तीन से रात करीब आठ बजे रवाना किया गया। हादसा करीब शाम 5:03 बजे हुआ था। इस तरह ट्रेन करीब दो घंटे 57 मिनट की देरी से रवाना हो सकी। हैरानी की बात यह रही कि हादसे में प्रभावित चार एसी कोचों के यात्रियों को ट्रेन में नहीं बैठाया गया। उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया गया। यात्रियों को बताया गया कि उनके लिए बाद में विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्हें इंतजार करने को कहा गया लेकिन इस दौरान यात्रियों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी कि उन्हें कब और कैसे उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

 
विज्ञापन

रिफंड की घोषणा से मुकर गया रेलवे
रेलवे प्रशासन ने हादसे के बाद घोषणा की थी कि जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते उन्हें टिकट का 100 फीसदी रिफंड दिया जाएगा। यात्रियों के मुताबिक जब वे टिकट वापस करने पहुंचे तो रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के रवाना हो जाने का हवाला देकर टिकट लौटाने से मना कर दिया। ऐसे में हादसे के बाद यात्रा भी छूटी और टिकट के पैसे वापस नहीं मिले। यात्रियों ने सवाल उठाया कि जब रेलवे ने खुद पूर्ण रिफंड की घोषणा की थी तो काउंटर पर टिकट वापस करने से इन्कार क्यों किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें