फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिद्धनाथ घाट पर पंडों और डोम में मारपीट, महिलाओं से दुर्व्यवहार का आरोप, पुलिस थाने का किया घेराव

Thu, 25 Sep 2025 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सिद्धनाथ घाट पर पंडों और डोम समुदाय के बीच मारपीट हो गई, जिसके बाद डोम समुदाय ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। डोमों ने पंडों पर मारपीट और महिलाओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी देते डोम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट पर पंडों और डोमों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद डोम समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। डोम समुदाय के लोगों का आरोप है कि उनकी कई पीढ़ियां सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार से जुड़े काम करती आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद यहा के पंडे उनके साथ मारपीट करते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंडों ने उनके घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की है और जान से मारने की धमकी दी है। गुरुवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद डोम समुदाय के लोग आक्रोशित होकर जाजमऊ थाने पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें