फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फजलगंज में मकान की छत पर मिला पेंटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 30 Apr 2025 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दर्शनपुरवा क्षेत्र में बुधवार की सुबह निर्माणाधीन मकान की छत पर संदिग्ध हालात में पेंटर का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पनकी के पनका गांव निवासी राजेंद्र शर्मा (55) पेंटर थे। बेटे दीपू ने बताया कि पिता करीब पांच माह से दर्शनपुरवा निवासी जेएन तिवारी के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन देर रात तक नहीं आए।

विज्ञापन


फोन मिलाने पर काल नहीं उठी। मकान मालिक ने उनके शाम पांच बजे चले जाने की जानकारी दी। बुधवार सुबह वह निर्माणाधीन छत पर गए तो वहां पिता का शव मिला। बेटे ने उनके शरीर में चोटों का निशान देखकर हत्या की आशंका जताई। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच की है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें