फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फेसबुक पर लिंक से किया 99 रुपये भुगतान, खाते से उड़े 6.50 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेटे ने अनजाने में फेसबुक के लिंक पर क्लिक कर 99 रुपये भुगतान कर दिया। इसके बाद कई बार में खाते से 6.50 लाख रुपये उड़ गए। पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर के महाबलीपुरम निवासी (बीएनडी कॉलेज से प्रयोगशाला सहायक पद से सेवानिवृत्त) शरद कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगों ने 13 सितंबर से 24 सितंबर 2025 के बीच 6.50 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


13 सितंबर को उनके छोटे बेटे वेदांश शुक्ला ने अनजाने में फेसबुक पर आए एक लिंक पर क्लिक कर 99 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। जब कुछ दिन बाद उन्होंने बैंक खाते की जांच की तो पता कई अनधिकृत ऑनलाइन डेबिट ट्रांजेक्शन किए गए हैं। इस दौरान उन्हें कोई एसएमएस अलर्ट या सूचना भी प्राप्त नहीं हुई। ठगी का पता चलने पर साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। वहीं, कल्याणपुर पुलिस ने साइबर सेल की प्राथमिक जांच के आधार पर तीन माह के बाद रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी कल्याणपुर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें