फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ऑक्सीजन प्लांटों में 24 घंटे रहेगी प्रशासनिक निगरानी, डीएम, एडीएम ने किया प्लांटों का निरीक्षण

Sat, 01 May 2021 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत और बढ़ती कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए कानपुर में 24 घंटे ऑक्सीजन प्लांटों पर प्रशासन की नजर रहेगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑक्सीजन प्लांटों में सिलिंडर रीफिल कराने वालों की कतारें और अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी आलोक तिवारी और एडीएम अतुल कुमार शनिवार को ऑक्सीजन गैस प्लांटों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी प्लांटों पर 24 घंटे सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया। अब यह लोग आठ-आठ घंटों की शिफ्ट में हर प्लांट में मौजूद रहेंगे। सबसे पहले डीएम, एडीएम पनकी के मुरारी गैस प्लांट पहुंचे। वहां के प्रबंधन से कहा कि जितने भी लोग ऑक्सीजन लेने आ रहे हैं, उन्हें आसानी से गैस मिले।

जो जब आया है, उसकी प्राथमिकता पर गैस उपलब्ध कराई जाए। किसी तरह की परेशानियां लोगों को न हो। इसके बाद अफसरों ने चमन ऑक्सीजन गैस एजेंसी और हरिओम ऑक्सीजन गैस एजेंसी का निरीक्षण कर वहां लगे सेक्टर मजिस्ट्रेटों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें