फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जलकल विभाग की लापरवाही के खिलाफ आक्रोश, भूख हड़ताल पर बैठीं जूही पार्षद और क्षेत्रीय जनता, ये है मांग

Fri, 31 Jul 2026 02:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जूही क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गहराए गंभीर पेयजल संकट से परेशान पार्षद और क्षेत्रीय जनता ने आखिरकार जलकल कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पार्षदों और जनता का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठी जूही पार्षद और क्षेत्रीय जनता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जूही क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी जल समस्या से नाराज पार्षद और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शुक्रवार को सीधे जलकल दफ्तर पहुंच गई और वहीं भूख हड़ताल पर बैठ गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पेयजल की किल्लत लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

इस गंभीर समस्या के संबंध में जलकल के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अधिकारियों की इसी लाचारी और उदासीनता से क्षुब्ध होकर उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन

जीएम को मौके पर बुलाने की जिद
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद और जनता ने दो टूक कह दिया है कि जब तक जलकल विभाग के महाप्रबंधक स्वयं मौके पर आकर उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकालते और आश्वासन नहीं देते, तब तक यह भूख हड़ताल किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें