फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: समाधान दिवस में तीन में से सिर्फ एक दरोगा पहुंचे, एडीएम ने लगाई फटकार…बोले- डीएम और सीपी को भेजेंगे रि

Sat, 04 Oct 2025 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल तहसील में एडीएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में तहसील के तीन थानों में से मात्र एक दरोगा पहुंचे। इस पर एडीएम ने फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन
नरवल तहसील में समाधान दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नरवल तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम फाइनेंस विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। तहसील के अंतर्गत आने वाले तीन थानों में से समाधान दिवस में मात्र एक महाराजपुर थाने के दरोगा ही पहुंचे।

विज्ञापन

समाधान दिवस में अन्य दो थानों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एडीएम विवेक कुमार ने नाराजगी व्यक्त की और जानकारी जुटाते हुए मौजूद दरोगा को फटकार लगाई। एडीएम ने कहा है कि वह अन्य थानों की गैरमौजूदगी के संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को विस्तृत रिपोर्ट भेजेंगे।

विज्ञापन

अवैध कब्जे से संबंधित थीं शिकायतें
वहीं, खराब मौसम की वजह से समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। जो फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, संबंधित अधिकारियों ने उनकी सुनवाई की। समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें जमीन से जुड़े विवादों और अवैध कब्जे से संबंधित थीं। इस दौरान उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, तहसीलदार विनीता पांडेय, नायब तहसीलदार समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें