फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: लिपिक आत्महत्या का मामला…बेटे ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, डीएम और एसएसपी के आश्वासन पर टाला

Sat, 04 Oct 2025 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: लिपिक आत्महत्या मामले में आरोपी के वीडियो वायरल होने के बाद मृतक के बेटे सिद्धार्थ यादव ने आमरण अनशन की चेतावनी दी, जिससे हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने घर पहुंचकर सिद्धार्थ को समझाया और डीएम-एसएसपी से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिलवाकर अनशन टालवाया।
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंचे मृतक राजीव यादव के पुत्र सिद्धार्थ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता की ओर से बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो वायल किया गया था। इससे नाराज नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक के बेटे ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गुरुवार सुबह दस बजे एसएसपी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया था। इससे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई थी।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह होते ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी वरिष्ठ लिपिक के घर पहुंचे और बेटे को समझाकर शांत कराया। बुधवार देर शाम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष के पति कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता ने लगभग सात मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें उन्होंने अपने ऊपर व चेयरमैन पर लगे आरोपों को गलत ठहराया था।

दुखी मन से न्याय के लिए एक अपील
राजीव यादव की तैनाती गलत होने और उनकी ओर से ही दबाव बनाने की बात कही थी। पूर्व चेयरमैन का वीडियो वायरल होने के बाद रात को नगर पालिका के लिपिक राजीव यादव के बेटे सिद्धार्थ अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल किया था। इसमें लिखा था कि...दुखी मन से न्याय के लिए एक अपील- कल दशहरा और गांधी जयंती दोनों हैं। दोनों ही दिन असत्य पर सत्य की विजय एवं सत्य और न्याय के पूरक हैं।

अपराधी के हौंसले बहुत बुलंद हैं
इसलिए कल मैं सिद्धार्थ अर्जुन यादव ''जीतू'' अपने पिता को न्याय दिलवाने के लिए कल सुबह 10 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने जा रहा हूं। क्योंकि अपराधी के हौंसले बहुत बुलंद है, वो खुले आम चैलेंज दे रहा है। शासन प्रशासन को पर कोई कार्रवाई करने वाला नहीं है।  सिद्धार्थ ने सरकारी अभिलेख वायरल करने पर भी आपत्ति जताई थी।

आरोपियों पर शिकंजा कस रही है पुलिस
संदेश को मुख्यमंत्री, आईजी रेंज कानपुर, डीएम को टैग किया था। वायरल संदेश की जानकारी होते हुए पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। डीएम-एसएसपी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट राज बहादुर व सीओ सिटी अभय नारायण राय गुरुवार सुबह राजीव यादव के आवास पर पहुंचे। यहां बेटे सिद्धार्थ को समझाते हुए कहा कि लगातार पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई तेज करने का आश्वासन
सिद्धार्थ से दोनों अधिकारियों ने आमरण अनशन पर न बैठने और डीएम-एसएसपी से एक बार मिलने की बात कही। सिद्धार्थ ने गुरुवार सुबह ही डीएम कार्यालय जाकर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव से मुलाकात की। दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर सिद्धार्थ ने आमरण अनशन टाल दिया। सिद्धार्थ ने बताया कि अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस-प्रशासन त्योहारों में भी व्यस्त है। दशहरे के बाद दबिशें और अन्य कानूनी कार्रवाई तेज करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें